Browsing: enoxx news

हिमाचल प्रदेश से वृन्दावन जा रही एक एचआरटीसी बस पर अज्ञात लोगों द्वारा पथराव किए जाने की घटना ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने इस घटना की कड़ी निंदा की है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

हिमाचल प्रदेश में चर्चित विमल नेगी मौत मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद CBI जांच में अब किसी प्रकार की रुकावट नहीं होनी चाहिए और सरकार को ईमानदारी से सहयोग करना चाहिए।

भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने शिमला में प्रेस वार्ता कर एसपी संजीव गांधी और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी का बयान राजनीतिक प्रभाव में आया है और सरकार सच्चाई से भाग रही है।

देशभर में कोविड-19 के नए वेरिएंट JN.1 के बढ़ते मामलों के बीच हिमाचल प्रदेश में भी सतर्कता बढ़ा दी गई है। NHM द्वारा सभी अस्पतालों को जरूरी संसाधन जुटाने और रिपोर्टिंग तेज करने के निर्देश जारी किए गए हैं। कांगड़ा के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राजेश गुलेरी ने भी जिला स्तर पर सतर्कता की पुष्टि की है।

भाजपा विधायक डॉ. जनक राज ने राज्य सरकार पर आरोप लगाए हैं कि वह कबायली क्षेत्रों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार को मुझसे व्यक्तिगत शिकायत है, तो उसकी सजा मेरे क्षेत्र की जनता को क्यों दी जा रही है।

हिमाचल प्रदेश की बंजार घाटी में रात के समय एक 55 साल पुराना पुल अचानक टूट गया। पुल से गुजर रहा एक टैंकर सीधा नदी में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने चालक को बहादुरी से बचाया। हादसे के बाद नेशनल हाईवे 305 पूरी तरह बंद हो गया है और जीभी व तीर्थन घाटी में बड़ी संख्या में सैलानी फंसे हुए हैं। सरकार ने अस्थाई बैली ब्रिज बनाने की घोषणा की है।

हिमाचल प्रदेश की सांसद और अभिनेत्री कंगना रनौत का बिजली बिल विवाद सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए 18 महीनों के बिजली बिल के आंकड़ों ने इस मामले को और गरमा दिया है। मंत्रियों ने सवाल उठाए, तो कंगना ने भी जवाब में जांच की मांग रख दी है।

हिमाचल सरकार की नई सिंगल टेंडर नीति के तहत शराब ठेकों की बिक्री में जबरदस्त उछाल देखने को मिला। कांगड़ा में मात्र 19 लाख के रिजर्व प्राइज वाला एक ठेका 88 लाख में बिक गया।

शिवसेना नेता संजय निरुपम ने शुक्रवार को उद्धव ठाकरे पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वक्फ (संशोधन) बिल के खिलाफ वोट डालने के लिए शिवसेना (UBT) के सांसदों पर दबाव डाला गया। उन्होंने ठाकरे को “मुस्लिम हृदयसम्राट” तक कह डाला और अल्पसंख्यक संगठनों के दबाव में आने का आरोप लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी श्रीलंका की तीन दिवसीय यात्रा पर कोलंबो पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा, ऊर्जा सुरक्षा, डिजिटलीकरण और व्यापार सहित 7 अहम समझौतों पर बातचीत और सहमति की उम्मीद है।