हिमाचल प्रदेश में लंबे सूखे के बाद मौसम ने करवट ली है। रोहतांग, बारालाचा और शिंकुला में बर्फबारी से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल गए हैं, वहीं शिमला में दिनभर बादल छाए रहे।
Browsing: enoxx news
सीरिया में हालात फिर बिगड़ गए हैं। कुर्द लड़ाकों (SDF) के पीछे हटते ही सीरियाई सेना ने समझौते को तोड़ते हुए कई अहम इलाकों पर कब्जा कर लिया है। अमेरिका ने सेना को आगे बढ़ने से रोकने की चेतावनी दी है।
अमेरिका और यूरोप के बीच फिर ठन गई है। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चेतावनी दी है कि अगर ग्रीनलैंड को लेकर बात नहीं बनी, तो वे यूरोपीय देशों से आने वाले सामान पर भारी टैक्स लगा देंगे।
युगांडा में राष्ट्रपति योवेरी मुसेवेनी ने सातवीं बार चुनाव जीत लिया है। 81 वर्षीय मुसेवेनी 1986 से सत्ता में हैं। उनके मुख्य प्रतिद्वंद्वी बोबी वाइन ने चुनाव में भारी धांधली का आरोप लगाया है।
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में पटवारी के साथ हुई मारपीट की घटना ने तूल पकड़ लिया है। साथी कर्मचारी के साथ हुई अभद्रता के विरोध में राजस्व संघ ने कामकाज ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है, जिससे आम जनता को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हिमाचल प्रदेश में मंत्री विक्रमादित्य सिंह और नौकरशाही के बीच छिड़ी जंग अब शिमला से निकलकर दिल्ली पहुंच गई है। अफसरों की नाराजगी और सरकार के भीतर की कलह को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने डैमेज कंट्रोल शुरू कर दिया है।
मंडी जिले के सरकाघाट में शनिवार को एक बड़ा हादसा होते-होते टला। सरकाघाट से गोभड़ता जा रही एचआरटीसी की बस हवाणी गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में 7 लोग घायल हुए हैं।
युगांडा में राष्ट्रपति चुनाव के बाद तनाव चरम पर है। मुख्य विपक्षी नेता बोबी वाइन की पार्टी का कहना है कि सेना ने उनके घर पर धावा बोलकर उन्हें हेलिकॉप्टर से किसी गुप्त स्थान पर भेज दिया है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गाजा में शांति प्रयासों को तेज करने के लिए ब्रिटेन के पूर्व पीएम टोनी ब्लेयर और अपने सलाहकार जेरेड कुशनर को बड़ी जिम्मेदारी दी है।
हिमाचल प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह के बयान पर सियासत गरमा गई है। कैबिनेट के सहयोगी मंत्री दो गुटों में बंटते नजर आ रहे हैं। 19 जनवरी की कैबिनेट बैठक में इस मुद्दे पर चर्चा हो सकती है।